एटा, अप्रैल 28 -- जनपद में इस बार गेहूं क्रय का लक्ष्य पिछले वर्ष से कम दिया गया है। जबकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या दो गुनी हो चुकी है। अभी तक पांच हजार से अधिक किसानों ने गेहूं की बिक्री कराने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके है। पिछले वर्ष सिर्फ 2700 किसानों ने ही पंजीकरण कराया था। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार किसानों को गेहूं बेचने में अधिक परेशानी हो रही है। गेहूं बेचने के लिए अभी तक 5049 किसानों पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष गेहूं बेचने के लिए सिर्फ 2700 किसानों ने की पंजीकरण कराया था। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त, लक्ष्य हासिल करना बनी चुनौती गेहूं खरीद के लिए इस बार 81 क्रय केंद्र बनाए गए है। पिछले वर्ष क्रय केंद्रों की संख्या 77 थी। पिछले वर्ष गेहूं खरीदने के लिए 38 हजार एमटी गेह...