बेगुसराय, अप्रैल 26 -- सिंघौल, निज संवाददाता। हाल के दिनों में केंद्र सरकार ने बिहार राज्य के लिए गेहूं खरीद के लक्ष्य को दस गुना बढ़ा दिया है। गेहूं खरीद का जो लक्ष्य 18 मीट्रिक टन था अब इसे बढ़ाकर एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। ऐसे में बेगूसराय जिला के लिए पूर्व में गेहूं खरीद का लक्ष्य महज 426 मीट्रिक टन था। अब इसे दस गुना बढ़ाने के बावजूद महज 4260 मीट्रिक टन ही हो पाया है। जबकि जिले में गेहूं का उत्पादन करीब दो लाख 46 हजार मीट्रिक टन है। ऐसे में सरकार की ओर से जो गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे महज दो प्रतिशत किसानों को ही इसका लाभ मिल सकता है। गौरतलब है कि जिले के किसान गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं और गेहूं फसल का रकबा 67 हजार हेक्टेयर है। इस साल 20 मार्च को आये भीषण आंधी और बारिश के कारण गेहूं व अन्य...