पटना, अप्रैल 11 -- राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार में गेहूं खरीद का लक्ष्य कम करने के मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने कहा है कि गेहूं खरीद लक्ष्य को पिछले वर्ष के लगभग 1,80,000 मीट्रिक टन से घटाकर इस वर्ष मात्र 18,000 मीट्रिक टन कर दिया गया है, जो करीब 91 फीसदी की कमी को दर्शाता है। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य के किसानों के साथ यह अन्याय है। बिहार में प्रतिवर्ष लगभग 70 से 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होता है, लेकिन खरीद लक्ष्य में भारी कमी के कारण अधिकांश किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं उठा पाएंगे और उन्हें अपनी उपज कम कीमत पर बेचने को मजबूर होना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.