पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां कर ली गई है। इस बार जिले में कुल 125 केंद्रों को हरी झंड़ी दी गई है। कुल 20 नए सेंटरों को बढ़ाया गया है। ताकि गेहूं की बिक्री आदि करने में किसानों को किसी प्रकार से परेशानियां न हों। इसके बारे में केंद्र प्रभारियों के दायित्व तय कर दिए गए हैं। पूर्व में गेहूं खरीद का सीजन एक मार्च से किया गया था। इस बार मौसम में बार बार परिवर्तन को लेकर फसल आमद की समीक्षा के समय को लेकर आंकलन किया गया। इस वजह से खरीद के समय को एक अप्रैल से पूर्व तीस मार्च सोमवार से शुरू कराया जा रहा है। पूर्व में जिले में 103 केंद्रों को मंजूरी दी गई थी। बाद में कुछ किसानों ने मांग करते हुए कहा कि केंद्रों की संख्या कम है। इस पर बीस सेंटरों को बढ़ा दिया गया है। अब जिले में अब तक पंजीकृत कुल 5446 किसानों से 125...