एटा, अप्रैल 15 -- किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। डीएम प्रेम रंजन ने बताया कि जिले में स्थापित समस्त गेहूं क्रय केन्द्रों पर अब किसानों की फार्मर आईडी भी तैयार की जाएगी। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार फार्मर आईडी किसानों के लिए आवश्यक कर दी है, जिसके माध्यम से किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा। ऐसे किसान जिनकी फार्मर आईडी तैयार नहीं कराई गई है, वे शीघ्र अपने नजदीकी गेहूं क्रय केन्द्र पर जाकर भी फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। जनपद में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों पर ही फार्मर आईडी की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को अलग से कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनका समय एवं श्रम दोनों की बचत होगी। यह भी पढ़ें- किसान दिवस: समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.