उरई, अप्रैल 16 -- जालौन। संवाददाता नगर की नवीन गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्र पर गुरुवार शाम आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर आ गया और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल कितना नुकसान हुआ है इसकी पुष्टि नहीं कि गई है।गुरुवार शाम को जालौन नगर की नवीन गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्र में गेंहू तुलाई का काम चल रहा था तभी एक चबूतरे पर रखे गेहूं के बोरों के बीच से धुआं उठता दिखाई दिया। जिससे वहां मौजूद किसानों व मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मंडी सचिव अंकित गुप्ता मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यह भी पढ़ें- आग से 400 बोझ गेहूं जलकर राख वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हेमंत पटेल एवं कोतवाल प्रभारी हरिशंकर चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। ...