जौनपुर, मार्च 26 -- थानगद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं क्रय केंद्र बंद किए जाने से नाराज किसानों ने गुरुवार को केराकत क्षेत्र के साधन सहकारी समिति उमरवार का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द केंद्र चालू कराने की मांग की।किसानों का कहना है कि पिछले सात वर्षों से पीसीएफ की ओर से उमरवार केंद्र पर नियमित रूप से गेहूं की खरीद की जाती रही है, जिससे उन्हें अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलती थी। लेकिन इस वर्ष केंद्र का संचालन नहीं होने से किसानों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। फसल तैयार है और कटाई भी शुरू हो चुकी है, साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में केंद्र बंद रहना किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही केंद्र चालू नहीं किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.