मेरठ, अप्रैल 16 -- गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हुए 15 दिन बीत चुके है, लेकिन हकीकत सरकारी दावों के बिल्कुल उलट नजर आ रही है। गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है, जिससे अन्नदाता भीषण गर्मी के बीच दर-दर भटकने को मजबूर है। क्रय केंद्रों पर स्थिति यह है कि किसान अपनी उपज लेकर पिछले तीन-तीन दिनों से डेरा डाले हुए हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्रों पर पर्याप्त खाली बोरियां न होने व तुले हुए गेहूं का उठान न होने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों में गेहूं भरकर केंद्रों पर खड़े है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। यह भी पढ़ें- क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम नाराज, प्रभारियों को फटकारा केंद्र प्रभारी किसानों को तौल न होने का कारण मजदूरों की कमी और बारदान...