सुल्तानपुर, मई 21 -- कुड़वार, संवाददाता। विपणन गोदाम कुड़वार व उत्मानपुर में संचालित हो रहे गेहूं क्रय केंद्र का संभागीय खाद्य नियंत्रक खाद्य एवं रसद विभाग अयोध्या मंडल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियां पर चेतावनी के साथ दूर करने के लिए आवश्यक आदेश भी दिया। गुरुवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या श्री कृष्ण कुमार ने गेहूं क्रय केंद्र कुड़वार पहुंच कर स्टाक रजिस्टर और गेहूं खरीद का मिलान किया। इस दौरान स्टाक तो सही पाया गया। लेकिन केन्द्र पर कुल 73 किसानों से 4400 कुंतल गेहूं खरीद होना पाया गया। किसानों से खरीद की गेहूं की बोरियां खुली मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और शीघ्र ही बोरियों की सिलाई कराने का निर्देश केन्द्र प्रभारी सुनील गुप्ता को दिया। कोटेदारों से बोरी लेने पर भी फटकार लगायी। उसके बाद डीएफसी ने खाद्य विभाग द्व...