बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली। फरीदपुर में गेहूं क्रय केंद्रों का शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक 2700 कुंतल गेहूं 42 किसानों से खरीदा जा चुका है। इसमें 38 किसानों का भुगतान हो चुका है और बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान मौके पर दो किसानो का गेहूं तौला जा रहा था। एडीएम एफआर ने निर्देश दिया कि पिछले वर्ष लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद में तेजी लाएं और गेहूं उठाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार फरीदपुर प्रशांत शुक्ला और केंद्र प्रभारी विजेंद्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...