रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रियाजुद्दीन अंसारी, नानकमत्ता। क्रय केंद्रों में गेहूं तौल नहीं होने पर किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सरकारी कांटे शो पीस बने हैं। नानकमत्ता मंडी में 19 तौल केंद्र मंजूर बताए गए हैं। जबकि अभी तक केवल एसएमओ केंद्र में खरीद शुरू हुई है। सरकारी कांटों में तौल शुरू नहीं होने से किसान बाजार में गेहूं 2200 रुपये प्रति कुंतल में बेच रहे हैं। जबकि एमएसपी 2585 रुपये प्रति कुंतल घोषित है। किसानों को करीब चार सौ रुपया प्रति कुंतल का घाटा उठाना पड़ रहा है। खिंडा ने कहा कि इस बार गेहूं की पैदावार पहले की कम है। बेमौसमी बारिश व तेज हवाओं से गेहूं की फसल चौपट हो गई है। उसमें भी किसानों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.