मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि गेहूं क्रय के लिए समस्त क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अगर किसी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के सापेक्ष उपलब्ध कराए गए बोरों की संख्या में असमानता पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी ने किसानों से अपने नजदीक के क्रय केन्द्र पर गेहूं बेचने की अपील किया है। कुछ क्रय केंद्रों पर किसानों को यह कह कर केंद्र प्रभारी ने वापस लौटा दिया कि अभी बोरे उपलब्ध नहीं है। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने कई क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के सापेक्ष उपलब्ध बोरो की जांच कराई थी। यह भी पढ़ें- 16 गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस, जवाब तलब जिसमें बोरो की उपलब्धता एवं गेहूं खरीद की मा...