गंगापार, मई 4 -- विपणन विभाग के क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद तेजी से चल रही है, जबकि अन्य संस्थाओं पर गेहूं खरीद का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

क्रय केन्द्रों की स्थिति विपणन शाखा के मेजा खास की विपणन अधिकारी शिखा पांडेय ने बताया कि उनके केन्द्र पर अभी तक 72 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अचानक बरसात होने से गेहूं पर पानी की बौछार न पहुंचे इसे देखते हुए तिरपाल की व्यवस्था पहले से की जा चुकी है।

अन्य केन्द्रों की जानकारी विपणन शाखा चपरतला के क्रय केन्द्र अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि उनके केन्द्र पर 6089 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बोरे की कोई कमी नहीं है, बोरा कोटेदारों से लिया जा रहा है। इस बोरे का भुगतान सरकार करेगी। विपणन शाखा की डोरवा क्रय केन्द्र की प्रभारी अर्चना तिवारी ने बताया कि बोरा की कमी किसी ने किसी ढंग स...