अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़। शक्रवार को हुई बारिश कहीं हल्की तो कहीं तेज हुई। मगर, देहात क्षेत्र में कृषि विभाग के पास कहीं से भी तेज बारिश की सूचना नहीं पहुंची। इस बारिश को फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इसके अलाव और तेज बारिश होती है तो सरसों में नुकसान हो सकता है। इस समय जिन किसानों ने जहां गेहूं में टॉप ड्रेसिंग नहीं की है, वहां दूसरी बार का यूरिया दिया जा सकता है। गेहूं की फसल के लिए ये वर्षा अमृत वर्षा मानी जाती है। इससे गेहूं की ग्रोथ अच्छी होती है। इसके साथ सरसों में इस समय फली आ चुकी है। लेकिन जहां पर अभी फूल है, वहां से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। तेज बारिश होती है, ओले पड़ते हैं तो फूल झड़ने से सरसों में नुकसान हो सकता है। लेकिन कई बार हल्की बारिश में सरसों में पनपने वाले माहू के अंडे झड़ जाते हैं, इससे उसका प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.