गढ़वा, अप्रैल 9 -- भवनाथपुर। प्रखंड क्षेत्र के रोहनिया गांव में गुरुवार शाम 4.30 बजे एक घटना में किसान कपिलदेव यादव की मेहनत से तैयार फसल जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, उनके खलिहान में लगभग 150 गेहूं के बोझा रखे हुए थे। उसी दौरान पास में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के साथ छेड़छाड़ किए जाने से चिंगारी निकली। देखते ही देखते गेहूं के बोझों को अपनी चपेट में ले लिया। भुक्तभोगी किसान कपिलदेव का आरोप है कि आटा चक्की संचालक विशुनदेव राउत ने मील में बिजली जलाने के चक्कर में ट्रांसफार्मर को लाठी से ठोंक दिया। उससे चिंगारी उठी और आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी। उसके कारण आग तेजी से फैल गई और लपटें इतनी विकराल हो गईं कि ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन ...