मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- औराई। भलूरा पंचायत के प्रेमनगर भलूरा में गुरुवार को अनुदानित गेहूं के बीज में अंकुरण नहीं आने की शिकायत पर टीम ने जांच की। कृषि वैज्ञानिक रोहित कुमार, आलोक कुमार, किसान सलाहकार अविनाश कुमार, वाहिद अली ने किसान शोभेंद्र सिंह के खेत में बीज के अंकुरण को देखा। टीम ने माना कि बीज में कम अंकुरण आया है। बताया कि मिट्टी जांच कराई जाएगी। इसको लेकर हरिओम कुमार कौशल कुमार समेत एक दर्जन किसानों ने शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...