बगहा, अप्रैल 5 -- नरकटियागंज। गन्ने की बुवाई अब गेहूं,मसूर व अन्य रबी फसलों की कटाई के बाद भी हो सकेगी। इसके लिए चीनी मिल प्रबंधन हरसंभव सहयोग दे रहा है। प्रबंधन की ओर से मुफ्त में उर्वरक की सुविधा दी जा रही है तो जिन किसानों के पास गन्ना बीज नहीं है,उन्हें चीनी मिल गन्ना बीज भी दे रहा है। यह जानकारी चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से सत्तर प्रतिशत तक के अनुदान पर कृषि उपकरण मुहैया कराए जा रहे है। इससे खेती का खर्च काफी घटा है और श्रमिकों पर निर्भरता काफी कम हुई है। उन्होंने बताया कि रबी की कटाई के बाद गन्ने की खेती के लिए मुफ्त में खाद देते हुए अनुदानित मूल्य पर गन्ने का सिंगल बड पौध भी दिया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में गन्ने की अंतिम ...