खगडि़या, मार्च 31 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर तीन डुमरी गांव निवासी स्वर्गीय डोमी साह के पुत्र कारे साह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पंचायत के वार्ड नंबर आठ बलैठा गांव निवासी स्वर्गीय किसो यादव के पुत्र विरण यादव एवं उसके दो तीन अज्ञात सहयोगियों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए खेत में लगे पके गेहूं के फसल को जला कर नष्ट कर देने की शिकायत की है। घटना रविवार के देर रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजद घटना से तीन दिन पहले उक्त गेहूं के फसल को नहीं काटने की चेतावनी दी थी। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.