इटावा औरैया, मई 3 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के गांव व्यासपुरा में रविवार सुबह खेत पर काम कर रहे एक युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी गौरव राठौड़ ने बताया कि उसका 20 वर्षीय छोटा भाई अंकित पुत्र हरजेश सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत में पड़े गेहूं के गठ्ठे पलट रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। अंकित दर्द से चीखने लगा तो उसकी आवाज सुनकर गौरव मौके पर पहुंचा। परिजनों ने बिना देर किए उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पुष्पेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...