समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के रोहुआ पट्टी स्थित एक गेहूं के खेत में सोमवार की शाम अचानक आग लग जाने से करीब 12 कट्टा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा सिगरेट पीने के बाद फेंकी गई माचिस की तीली से आग लगी होगी। बताया जाता है कि डरसुर गांव से वारिसनगर बाजार आ रहे किसान मनोज सिंह सहित अन्य लोगों ने खेत में आग की लपटें देखीं और तुरंत थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना में मौजूद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची।इधर आसपास के किसान, जो खेत में गेहूं काट रहे थे, अपना काम छोड़कर आग बुझाने में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास के खेतों में भी भारी नुकसान हो सकता था।जानकारी के अनुसार उक्त खेत श्याम किशोर सिंह का है जिसे उन्होंने बटाई (भरना) पर दे रखा था।

हिंदी हिन...