गेहूं के खेत में लगी आग, 10 बिस्वा फसल जलकर राख
गंगापार, मार्च 27 -- भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच खेतों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव से सामने आया है, जहां शुक्रवार को एक किसान की मेहनत चंद मिनटों में खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, अमिलिया गांव निवासी सुग्रीव भारतिया पुत्र दर्शन भारतिया के गेहूं के खेत में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में खड़ी पकी हुई फसल धू-धू कर जलने लगी। इस अग्निकांड में किसान की लगभग 10 बिस्वा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर ने सड़क से गुजरते समय जलती हुई बीड़ी या सिगरेट खेत की ओर फेंक दी होगी, जिससे सूखी फसल ने आग पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.