अलीगढ़, जनवरी 31 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पदम में गेहूं के खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतका की पहचान मुन्तशा उर्फ गुल्लो (25) पत्नी शाहरुख पुत्र चमन खां निवासी तेली मोहल्ला कस्बा चण्डौस के रूप में हुई है। शव की पहचान के बाद जब पुलिस मृतका के घर पहुंची तो सभी परिजन मौके से गायब मिले, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को गांव नगला पदम के खेतों में फेंका गया है। कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के लोगों ने शव की पहचान की थी। घर पहुंचने पर परिजनों के लापता मिलने पर उनकी तलाश की जा रही है। मृतका का मायका जनपद हापुड़ में बताया गया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गि...