रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- संजय कनेरा, रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र में रविवार सुबह गेहूं के खेत में एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सिडकुल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ओमेक्स कॉलोनी गेट के सामने स्थित खेत की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतक की पैंट की जेब से आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आधार कार्ड के अनुसार, मृतक की पहचान 39 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम धनाड़ पोस्ट तड़ाग, तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आत्महत्या के कारणों ...