मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- राजगढ़। क्षेत्र के कोन गढ़वा गांव में गुरुवार रात गेहूं के खेत में लगभग 5 फुट लंबा मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। टार्च की रोशनी में काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़कर शुक्रवार को सुबह वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ को दूर ले जाकर जलाशय में छोड़ दिया। गढ़वा गांव निवासी हर्ष सिंह के खेत में गुरुवार रात में मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे थे, तभी कुछ दूरी पर मजदूरों को गेहूं की फसल हिलती हुई दिखी। मजदूरों ने पास पहुंचकर टॉर्च की रोशनी में देखा तो लगभग पांच फुट लंबा मगरमच्छ था, जिसे देखते ही उनकी घिघ्घि बंध गई और शोर मचाते हुए गेहूं की कटाई छोड़ भाग खड़े हुए। यह भी पढ़ें- जलाशय में फंसे 50 किलो के कछुए को बचाया शोर-गुल सुनकर किसान सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्क...