कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी ओम नारायण दीक्षित के लगभग पांच बीघा गेहूं के खेत में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आरोप है कि किसी अराजक तत्व ने जानबूझकर आग लगाई, जिससे खेत में रखे गेहूं के दो बोझ जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास की खड़ी फसल को भी खतरा पैदा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों की सूझ-बूझ और तत्परता के चलते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से गेहूं की फसल जली यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो कई बीघा फसल जल सकती थी। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने दोषी के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.