महाराजगंज, फरवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बीसोखोर टोला चौरंगपुर मदरहा के पास गेहूं के खेत में शनिवार को तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना शिकार बना लिया। इस गांव में अक्सर जंगली जानवर के आने के कारण ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। ग्राम सभा बीसोखोर के टोला चौरंगपुर मदरहा निवासी जीतेन्द्र पुरी के गेहूं के खेत में तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना शिकार बनाया। इसकी जानकारी तब हुई जब किसान जितेंद्र पुरी खेत की तरफ गए। उन्होंने देखा कि नीलगाय मरी पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीण राहुल यादव, विवेक पुरी, विपिन यादव, अभय यादव, बबलू यादव, मोनू पुरी आदि ने बताया कि अक्सर जंगल की तरफ से भटककर तेंदुआ आबादी की तरफ आ जाता है। तेंदुआ इस ग...