लखीसराय, अप्रैल 12 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के अमहरा पंचायत अंतर्गत बभनगामा टाल क्षेत्र में शनिवार को गेहूं के खेतों में दर्जनों नीलगायों के देखे जाने से किसानों के बीच चिंता और भय का माहौल बन गया है। स्थानीय किसानों के अनुसार, छोटे-बड़े नीलगायों का झुंड लगातार खेतों में घूम रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल तैयार होने की अवस्था में है और यदि नीलगायों का यह झुंड खेतों में घुस गया, तो पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। कई किसानों ने बताया कि पहले भी इस इलाके में नीलगायों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जा चुका है, लेकिन इस बार उनकी संख्या अधिक होने के कारण खतरा और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दिन के साथ-साथ रात के समय भी नीलगाय खेतों के आसपास देखे जा रहे हैं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.