संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के आधे पेट्रोल पंप ड्राई होने के कगार पर है। वाहनों में पेट्रोल के साथ साथ डीजल की भी बिक्री तेज हो गई है। किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि गेहूं कटाई के दौरान तेल संकट पैदा हुआ तो किसानों के सामने बड़ी मुसीबत पैदा हो जाएगी। कंबाईन मशीन से लेकर टैक्टर और थ्रेसर अभी से तैयार होने लगे हैं। वहीं पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लग रही है।जिले में गैस सिलेंडर का संकट पहले ही लोगों को परेशान कर रहा है। 15 मार्च के बाद सरसों के फसल की कटाई और मड़ाई शुरू हो गई है। सरसों की फसल के बाद गेहूं की कटाई जोर पकड़ेगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर डीजल की दरकार होगी। कंबाइन मशीन से लेकर ट्रैक्टर और थ्रेसर डीजल पर ही आधारित हैं। जिले के अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई हो जाते ह...