अयोध्या, अप्रैल 20 -- जाना बाजार, संवाददाता। थाना क्षेत्र हैदरगंज के जजवारा ग्राम पंचायत के तलवा में सोमवार को गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन किशोरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जजवारा गांव निवासिनी शिवानी पुत्री स्वर्गीय राजाराम उम्र लगभग 17 वर्ष सोमवार की शाम लगभग चार बजे अपनी मां के साथ मजदूरी पर कटाई किए गए गेहूं की मड़ाई गांव निवासी हरिनाथ के ट्रैक्टर थ्रेसर से करा रही थी। इसी दौरान प्रेशर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख मड़ाई कर रहा ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। घायल शिवानी की मां गांव के कुछ लोगों के साथ उसे गंभीर हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्...