जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- धान की कटनी के बाद कुहासा और मौसम खराब रहने से परेशानी और बढ़ गई है अभी जो गेहूं की बुवाई की जा रही है उसके लिए लेट वैरायटी वाले उन्नत बीज का प्रयोग होना चाहिए मखदुमपुर, निज संवाददाता।प्रखंड मे इस वर्ष किसानों को गेहूं की बुवाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर से धान कटनी से गेहूं की बुवाई प्रभावित हुई है। अभी भी प्रखंड में 25 प्रतिशत तक गेहूं की बुवाई बाकी है। धान की कटनी के बाद कुहासा और मौसम खराब रहने से परेशानी और बढ़ गई है। खेत को सिंचाई कर बोने में काफी समय लग सकता है। क्योंकि ठंड और कुहासा के कारण खेत जल्दी सुख नहीं पता है। इसे देखते हुए किसान लोग नई पद्धति अपना रहे हैं। इसके तहत ट्रैक्टर से कम नमी वाली खेत को भी जुताई कर उसमें गेहूं का बीज छिड़क दिया जाता है। उसके बाद तुरंत सिंचाई कर दी जाती है। सिंचाई...