अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या संवाददाता। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के फसल कार्यकी विभाग ने उपकार के वित्तीय सहयोग से गेहूं की फसल में अत्यधिक तापमान के प्रभाव पर शोध शुरू हुआ है। शोध के तहत उच्च तापमान से फसल के शारीरिक एवं जैव-रासायनिक परिवर्तनों का अध्ययन किया जाएगा। रविवार को शोध से जुड़े वैज्ञानिकों ने फसल प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया है। बढ़ते वैश्विक तापमान एवं जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती में यह शोध महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजना के मुख्य अन्वेषक फसल कार्यकी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह के प्रयास से उपकार लखनऊ के महानिदेशक डॉ संजय सिंह ने शोध परियोजना को स्वीकृत किया है। गेहूं की बुवाई लेट से करने पर उच्च तापमान के कारण उसकी उत्पादकता पर विपरीत प्रभाव पड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.