रामपुर, जनवरी 13 -- सदर तहसील के गांव करीमपुर शर्की में दो पक्षों के बीच में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है। मामला राजस्व परिषद में पहुंच गया है। आरोप है कि स्टे के बावजूद राजस्व कर्मचारी 12 जनवरी को गांव पहुंचे विशेष कुमार, रामभरोसे और रेशमवती की गेहूं की फसल पलट दी। इसके विरोध में किसान मंगलवार को भाकियू के प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में तहसील सदर पहुंचे और राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। एडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को शांत कराया। एडीएम ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। बाल किशोर, विशेष कुमार, रामभरोसे, सुधांशु पांडे, लाल सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...