रुडकी, मार्च 25 -- लक्सर, संवाददाता। सरसों की फसल के साथ ही अब क्षेत्र में गेहूं की फसल भी लगभग पककर तैयार हो गई है। अब किसान गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग में जुट जाएंगे। वहीं, मौसम ने उनकी चिंता बढ़ाई हुई है। जनपद में 45 हज़ार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं और 5 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसों की फसल उगाई गई थी। पिछले दिनों तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं वऔरसरसों की फसल को नुकसान पहुंचा था। इसके अलावा खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा था। अब सरसों की फसल के साथ ही गेहूं की फसल भी लगभग पककर तैयार है।किसान बृजेश कौशिक, संदीप चौधरी आदि ने बताया कि अगले एक सप्ताह के भीतर गेहूं की तमाम फसल पककर तैयार हो जाएगी, अधिकांश फसल पर पकाने जैसा पीलापन साफ दिखाई दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...