गोरखपुर, दिसम्बर 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। शीत लहर का गेहूं की फसल पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है, लेकिन जिन किसान भाइयों की गेहूं की फसल 21 से 25 दिन की हो चुकी है, उन्हें हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पहली सिंचाई में अधिक पानी भरने से फसल पीली पड़ जाती है और गेहूं के कल्लों का विकास प्रभावित होता है, जिससे उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ता है। डॉ. सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए का यही सही समय है। सकरी पत्ती वाले खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए क्लैडिनोफाप-15 फीसदी डब्ल्यूपी की 60 ग्राम एवं चौड़ी पत्ती के खरपतवारों के नियंत्रण के लिए कार्पेंटाजोंन एथाइल 40 फीसदी डीएफ की 20 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करना चाहिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.