काशीपुर, अप्रैल 28 -- जसपुर। ग्राम राजपुर में कुछ लोगों का एक परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं कर रहा है। गांव विक्रमपुर (राजपुर) निवासी भोपाल सिंह पुत्र गिरधारी सिंह की करीब पांच बीघा जमीन गांव के पास है। इसमें उसका घर भी बना हुआ है। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसकी जमीन का रास्ता बंद कर रखा है। इससे उसे अपने खेत की जुताई कार्य कराने में दिक्कत होती है। भोपाल सिंह ने मामले में बीते 13 अप्रैल को एसडीएम को पत्र देकर गेहूं की फसल की मढ़ाई के लिए रास्ता दिलाने की मांग की थी। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर भोपाल सिंह के खेत की मढ़ाई कराई। आरोप है कि फसल की मढ़ाई के बाद विपक्षी मौके पर लाठी-डंडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.