गोड्डा, अप्रैल 8 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा गांव में असामाजिक तत्वों ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। कैथपुरा गांव निवासी अधिक लाल यादव के खेत में रखे गेहूं के ढेर में मंगलवार देर रात असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिससे करीब तीन बीघा खेत से काटकर तैयार करने के लिए रखा गया गेहूं जलकर राख हो गया। इस घटना में किसान को लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना गांव के पश्चिम स्थित भदैया बहियार में घटी हैं। किसान अधिक लाल यादव ने बताया की उन्होंने गेहूं की फसल काटकर उसे तैयारी के लिए खेत में ढेर बनाकर रखा था। देर रात ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि पश्चिम भदैया बहियार की ओर खेत में आग की लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही वह रात करीब 11 बजे खेत पहुंचे, जहां गेहूं का ढेर धू-धू कर जल रहा था। उन्होंने बताया...