कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर, संवाददाता डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को तहसील मंझनपुर की ग्रामसभा अंबावा पश्चिम में गेहूं की क्रॉप कटिंग कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर पैदावार का आकलन कर सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया। उपस्थित किसानों से अपील किया कि वह अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें।बताया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। ग्राम निवासी छत्रपाल के खेत में 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्र पर क्रॉप कटिंग कराया गया। तौल कराने पर उत्पादन 15.530 किलोग्राम पाया गया, जो 35.875 कुन्तल/ हेक्टेयर उत्पादन होगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस अवसर पर उप कृषि न...