पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जहूरगंज के रहने वाले काशीराम पुत्र तेजराम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने बंजरिया निवासी मनदीप कौर की साढ़े सात बीघा कृषि भूमि 1.70 लाख रुपये में गिरवी रखी थी। उसमें काशीराम गेहूं की फसल बोई थी। 11 अप्रैल को वह कम्बाइन से फसल कटवाने गए। आरोप है कि मनदीप कौर ने फसल काटने से रोक दिया। काशीराम ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...