गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल क्षेत्र के बरियारपुर गांव में गेहूं की फसल काटने के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर भाई-बहन को लाठी डंडों पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित देवेन्द्र निषाद ने बताया कि खोडवा स्थित उनकी भूमिधरी भूमि उनके बाबा महीपत व अन्य पट्टीदारों के नाम दर्ज है। उस भूमि पर आपसी सहमति से गेहूं की फसल बोई गई थी। आरोप है कि एक मार्च की शाम करीब 6:30 बजे बुढि़याबारी निवासी सरवन यादव, राहुल यादव, धुपे यादव, फजियत यादव, विजय यादव, सुनैना देवी, प्रमिला देवी, रूपाली देवी, अंशु, मोहिनी और रम्भा खेत में खड़ी कच्ची गेहूं की फसल को गाय-भैंस को खिलाने के लिए काट रहे थे। देवेन्द्र निषाद का कहना है कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई ...