सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- उस्का बाजार। उस्का बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। नगर पंचायत उस्का बाजार के परसा बुजुर्ग गांव में गेहूं के डंठल में आग लगी तो वही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत भीटिया में गेहूं के डंठल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...