रायबरेली, अप्रैल 4 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम तेज आंधी के बीच शॉट सर्किट से गेंहू के खेत में लगी आग से दो बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार देर शाम आई आंधी के कारण बिजली के तारों में शॉट सर्किट से निकली चिंगारी से गेंहू के खेत में आग लग गई। इससे पूरे तिवाराईन मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी शिवकेश पांडेय की डेढ़ बीघे तथा राजनारायण मिश्र की दस बिस्वा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की जानकारी दी है। एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और किसानों को सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.