गंगापार, अप्रैल 10 -- घर में ताला लगाकर पूरा परिवार खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। घर सूना देखकर अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के तमाम कीमती गहने उठा ले गए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बनवारीखास गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सागर ने थाने में तहरीर दी कि वे पूरे परिवार के साथ गेहूं की कटाई के लिए गुरुवार को अपने खेत में गये थे। खेत से देर शाम जब घर लौटे ,तो घर और कमरे के अन्दर एक बाक्स का ताला टूटा हुआ था और घर के सामान बिखरे हुए थे। बाक्स में रखा सोने की नथिया, सोने का लाकेट और चांदी के दस नग गहने गायब थे। गुरुवार रात ही पीड़ित ने 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलायी। देर रात पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामले की लिखित जानकारी थाने में देने के लिए कहा । घर से थाना अधिक दूर और रास्...