गंगापार, अप्रैल 1 -- मंगलवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब डेढ़ बजे गरज चमक के साथ तेज़ आंधी अलसुबह बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। जहां यमुनापार इलाके में अलसुबह की शुरुआत आंधी और बूंदाबांदी से हुई, वहीं रात में तेज हवाओं के साथ कुछ देर झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस बेमौसम बारिश और आंधी ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मंगलवार की रात आसमान बादलों से घिरा रहा। लेकिन रात में गरज चमक और तेज आंधी के जमकर बौछारें पड़ी। वहीं यमुनापार इलाके में खेतों बंधे गेहूं बोझ उड़ने से स्थिति गंभीर रही,आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली गुल रहने से ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। बुधवार को ठंडी हवाओं के चलने से सुबह के वातावरण में ठंड...