मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गेहूं की कटनी शुरू हो गई है, लेकिन उम्मीद से कम उपज होने के कारण किसानों में मायूसी है। किसानों के अनुसार जहां 80 से 100 किलो गेहूं का उत्पादन प्रति कट्ठा में होने की उम्मीद थी, वहां औसतन 50 से 60 किलो उपज हुई है। इतना ही नहीं, गेहूं के दाने में चमक भी नहीं दिख रही है, जिससे कीमत पर असर पड़ना तय है। झपहां के किसान भोलानाथ झा ने बताया कि पिछले वर्ष प्रति कट्ठा सौ किलो तक गेहूं का उत्पादन हुआ था, लेकिन इस बार बमुश्किल 70 किलो पर पहुंचा है। कहा कि 15 नवंबर को बुआई करवाई थी, इस कारण उपज 70 किलो तक पहुंची। जो किसान दिसंबर में बुआई किए थे, उनका उत्पादन 50 से 60 किलो के बीच है। मार्च में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं का तैयार पौधा गिर गया और दाने भी छोटे हो गए। दानों में ...