रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। जिले में 2585 न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 131 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। 19 दिनों में अब तक 850 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जैसे-जैसे खेतों में गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम पूरा हो रहा है वैसे-वैसे ही केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। मालूम हो कि रामपुर के अलावा जिले भर में शाहबाद, स्वार, बिलासपुर, टांडा और मिलक मंडी में विपणन शाखा, एफसीआई, पीसीएफ, नेफेड सहित विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां पर 2585 रुपए प्रति कुंतल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है जबकि निजी आढ़त पर गेहूं का भाव इस समय 2400 से 2500 रुपये के बीच चल रहा है। सरकार ने इस बार किसानों के लिए एमएसपी में 160 रुपये की बढ़ोत्तरी की है जिसका फायदा किसानों को पहुंच रहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने ब...