भभुआ, मार्च 8 -- पेज चार की लीड खबर गेहूं की अंतिम सिंचाई के लिए खेतों में पसीना बहा रहे किसान टेल एंड तक नहरों का पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान देर रात तक चला रहे डीजल पंप बोले किसान, समय से अंतिम पटवन नहीं किया तो मार खा जाएंगे पौधों में निकलने वाले दाने ग्राफिक्स 1.4 लाख हेक्टेयर भूमि में कृषि विभाग ने गेहूं बुआई का तय किया है लक्ष्य 20 हजार हेक्टेयर में कैमूर के किसानों ने इस बार की है दलहन की बुआई भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में इस साल गेहूं की फसल अच्छी लगी है। किसान फसल की अंतिम सिंचाई के लिए खेतों में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग की अनदेखी के कारण टेल एंड तक नहर व वितरणी का पानी नहीं पहुंच रहा है, इस कारण विभिन्न क्षेत्रों के किसान देर रात तक डीजल पंप व समरसेबल चलाकर फसल की सिंचाई कर रहे ह...