बस्ती, अप्रैल 14 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के आमा गांव के सीवान में गेहूं का डंठल जलाना दो लोगों को महंगा पड़ गया। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को थाने ले आई। जानकारी के अनुसार गांव के उत्तर सीवान में दो युवक गेहूं का डंठल जला रहे थे। इसी बीच आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग से आधा दर्जन से ज्यादा सागौन के पेड़ झुलस गए। ग्रामीण व फायर विभाग की टीम मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- कंदवा और चहनियां में आग से गेहूं की फसल जलकर खाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...