मधुबनी, अप्रैल 15 -- शंकर प्रसाद बिस्फी। बिस्फी थाना क्षेत्र के भोजपंडौल गांव में गेहूं काटने से मना करने पर सर को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया। हमले में घायल ब्रह्मदेव यादव का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।मामले को लेकर ब्रह्मदेव यादव के फर्द बयान पर सूर्यदेव यादव, रोहित यादव समेत चार के विरूद्ध बिस्फी थाने में केस दर्ज किया गया है।मारपीट का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गेहूं काटने से रोकने पर जानलेवा हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...