गेहूं कटे खेतों में आग, भूसा जलकर राख
औरैया, अप्रैल 13 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गपकापुर गांव में सोमवार को गेहूं कटे खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आधा दर्जन किसानों का भूसा जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आकर राजेश, जयवीर, कोमल सिंह, श्रीकृष्ण और नीरज कुमार सहित कई किसानों के खेतों में रखा भूसा पूरी तरह जल गया। खेतों से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- मीरापुर में आग से जली 18 एकड़ गेहूं की फसल ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इस घटना में किसानों को भारी नुकसान हुआ है और पशुओं के चारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.