रुडकी, अप्रैल 6 -- घाड़ क्षेत्र के किसान इस समय गेहूं की फसल समेटने में जुटे हुए हैं। किसान अन्य कार्य छोड़कर फसल कटाई में लगे हैं। किसानों को गेंहू कटाई के लिए प्रर्याप्त मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। जिस कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, बारिश से भी फसलों को नुकसान हुआ है। जनपद में इस बार लगभग 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बुआई की गई थी। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में फसल पककर तैयार हो गई थी और अब कटाई का कार्य जोरों पर है। क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के कारण किसानों को गेहूं काटने के लिए मजदूरों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.